दीनदयाल रसोई का काम करवाकर नहीं किया भुगतान, सिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
- सिटी मैनेजर के खिलाफ दिया महापौर जनसुनवाई में आवेदन
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम द्वारा दीनदयाल रसोई के नाम पर कागजों में ठेका लेकर अन्य संस्था से काम करवा कर भुगतान ना देने का अनोखा मामला संज्ञान में आया है। महापौर जन सुनवाई में आवेदक रितेश उपाध्याय ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपनी व्यथा बतायी।
आवेदक ने बताया की वह वर्ष 2014 से दीनदयाल रसोई का संचालन करते आ रहे थे लेकिन विशाल जगताप जो नगर निगम में सिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं ने उन्हें बोला कि हमने काग़ज़ में ठेका बाहर की संस्था को दिया है लेकिन इसका काम आपको करना है आपको उसका पैसा मैं दूँगा और पिछली बार से अधिक धनराशि देंगे लेकिन 9 माह तक काम करवाने के बाद हमे भुगतान नहीं कर रहे हैं।
जिस संस्था का हमसे काम करवाया उसे हम नहीं जानते हैं और हमारे भुगतान की जवाबदारी सिटी मैनेजर ने ली थी जिस कारण किराने वाले से ले कर कर्मचारी तक का उधार हम पर चढ़ गया है लेकिन जगताप जी हमे लगातार टाल रहे हैं। इस बार भी जगताप जी ने ठेका किसी और को दिया है और काम किसी और से करवा रहे हैं। लेकिन हमे हमारे द्वारा किए गए काम का भुगतान करवाया जाए।



.jpg)
Comments
Post a Comment