मोथा तूफान का असर: मौसम ने बदला मिजाज, बढ़ी ठंड




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । शहर में बुधवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। हल्की ठंडी हवाओं और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।जिससे लोगों को पहली बार ठंड का अहसास हुआ।  ऐसा ही मौसम एक दो दिन बनें रहने की संभावना जताई जा रही है।




बंगाल की खाड़ी में आये मोथा तूफान का असर पूरे देश में देखा जा रहा है।जिसकी वजह से भारत में अघिकांश जगह बादल छाये हुए हैं। वहीं कई प्रदेशों में वर्षा भी हों रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 




कल शहर का तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम के करवट बदलते ही लोग गर्म कपड़े पहने नजर आये।जीवाजीराव वेधशाला के अघीक्षक डॉ राजेन्द्र गुप्त के मुताबिक अगले एक दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन