आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा के हर क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी
- आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न
भारत सागर न्यूज/देवास। आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न हुआ। स्वामी पूर्णानंदजी महाराज एवं ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि रामचंद्र पाठक, कैलाश दुबे, गंगेश्वर जोशी, सुरेश व्यास, राजेंद्र शर्मा, अखिलेश श्रोत्रिय थे। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है।
![]() |
समाज के पूर्व व वर्तमान सभी अध्यक्षों का कार्यकाल प्रशंसनीय रहा है। आध्यात्मिक एवं सेवा के हर क्षेत्र में शंकरलाल शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा, नवागत अध्यक्ष पं. मधुसूदन शर्मा का अनुकरणीय महादान के लिए मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में समाज के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा, समाज के संरक्षक पं. सुरेश व्यास, पं. गंगेश्वर जोशी, पं. सुरेश व्यास, पं. देवकीनंदन समाधिया, पं. योगाचार्य, पं. बीके तिवारी, समीर शर्मा, श्याम शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, पंकज प्रधान, मनीष तिवारी, अखिलेश तिवारी, पंकज सहारिया, अश्विन सहारिया, पं. सुरेश शर्मा का शाल, श्रीफल, माताजी की तस्वीर, दुपट्टा, मां की चुन्नी व पुष्पलाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया। संपूर्ण आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी अन्नकूट महोत्सव में उपस्थित थे। भगवान गोवर्धन नाथ जी एवं भगवान परशुराम जी को छप्पन भोग लगाया गया। समाज के समस्त पदाधिकारी ने सभी आगन्तुक, मातृ शक्तियों, स्वजातीय बंधुओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मां चामुंडा सेवा समिति के नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, नारायण व्यास, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, समिति की मातृशक्ति मंजू जलोदिया, दुर्गा व्यास, प्रेमलता चौहान, सुधा सोलंकी, संगीता जोशी व समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। आभार देवकीनंदन समाधिया थे। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी अश्विन शर्मा ने दी।


Comments
Post a Comment