जादौन राजपूत करणी सेना के देवास नगर अध्यक्ष बने





भारत सागर न्यूज/देवास। देश के सबसे बड़े राजपूत संगठनों में से एक राजपूत करणी सेना द्वारा देवास जिले में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। कु. युवराज सिंह जादौन को देवास नगर अध्यक्ष के पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित एवं कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह रघुवंशी (चिंटू भैया) द्वारा की गई। 




नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद युवराज सिंह जादौन ने संगठन के उद्देश्यों और राजपूत समाज के गौरव को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। 




संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि युवराज सिंह जादौन के नेतृत्व में देवास शहर में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक उत्थान, युवा जागरूकता और समाजिक एकता के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। जादौन की नियुक्ति पर शहर एवं संगठन के सदस्यों व इष्टमीत्रो ने हर्ष व्याप्त कर बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा