महाकाल मंदिर में पुजारी और संत के बीच विवाद गरमाया — दोनों पक्षों ने सीएम कार्यालय पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। महाकाल मंदिर में पुजारी और संत के बीच हुएं विवाद को लेकर आज पुजारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा और संत के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग रखी।इघर साघु संतो ने भी सीएम आफीस पहुंच कर पुजारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
कल महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान गर्भ ग्रह में मन्दिर के महेश पुजारी और ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के गादीपति महावीर नाथ योगी के बीच पुजारी द्वारा वस्त्र कों लेकर आपत्ति लेने पर दोनों के बीच विवाद हों गया था। इस दौरान अभद्र शब्दों का प्रयोग भी किया गया और हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके बाद साघु संत एकत्रित होकर कलेक्टर रोशन सिंह से मिले और महेश पुजारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात रखी।इघर पुजारी संघ भी महेश पुजारी के समर्थन में आ गया।
आज पुजारियों ने महेश पुजारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर महावीर नाथ योगी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग रखी।इघर शाम को नाथ सम्प्रदाय से जुड़े साघु संतो ने भी दशहरा मैदान स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन भेंट कर महेश पुजारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। संतो ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि जल्दी ही कार्यवाही नहीं की गई तो साघु संत महाकाल मंदिर में अखंड घुना रमायेंगे।



Comments
Post a Comment