शादी में शामिल घोड़ी की करंट से मौत, ग्रामीणों में आक्रोश – बार-बार हादसों के बाद भी नहीं हटी खतरनाक विद्युत डीपी...!
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर से 10 किमी दूर ग्राम आक्या में शादी के लिए देवली से आई घोड़ी को विद्यत करंट लग गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार सडक़ किनारे लगे विद्युत डीपी से हादसे हो चुके हैं। ग्राम आक्या के कृषक मोहसीन ने बताया कि गत दिनों गांव में रहने वाले एहसान के पुत्र अरकान की शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें देवली से घोड़ी मालिक आशिक भाई के यहां से आई थी।
बारात निकलने से पूर्व घोड़ी को सजाने के दौरान मस्जिद के पास लगी डीपी से विद्युत करंट लग गया। शेख शहजाद ने बताया कि विद्युत डीपी के समीप पानी भरा होने से रोड़ पर करंट फैल रहा है। जिसके कारण तीन बार पालतू जानवर दो भैंस को करंट लगा जिसमें एक भैंस की मौत हो गई थी। विद्युत डीपी से कई बार राहगीरों को भी करंट लग चुका है, हांलाकि जनहानी नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों में भय का बना हुआ रहता है। अब देवली से शादी में आई घोड़ी को करंट लग गया जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होनें बताया कि विद्युत डीपी को लेकर दो बार सीएम हेल्पलाईन पर, जनसुनवाई में, कलेक्टर, विद्युत मंडल, बरोठा थाने पर डीपी हटाने को लेकर आवेदन दिया था। किंतु अब भी स्थिति जस की तस है। इस संबंध में घोड़ी मालिक आशिक भाई देवली वाले दुल्हे के परिजनों से 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।


Comments
Post a Comment