उज्जैन में पुलिस का कांबिंग गश्त :- पांच सौ जवान सड़कों पर, दस फरार बदमाश गिरफ्तार



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन पुलिस ने कल रात को कांबिंग गश्त किया। इस दौरान पांच सौ से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सड़क पर उतरे और गुंडे बदमाशों को चैक किया और फरार आरोपियों को गिरफतार किया। 



शहर में बढ़ती अपराघिक घटनाओं पर लगाम लगाने और गुंडे बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कल रात को एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कांबिंग गश्त की। जिसमें सभी एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी सहित पांच सौ से अधिक पुलिस जवान गश्त पर निकले। 



इस दौरान छै सौ ज्यादा गुण्डो और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को चैक किया गया। वहीं दस फरार आरोपियों को गिरफतार किया गया। पुलिस की यह कांबिंग गश्त पूरी रात चलती रही। जिसमें एसपी प्रदीप शर्मा घोड़े पर सवार होकर निकले।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन