देवास में गवली समाज ने हर्षोल्लास से की गोवर्धन पूजा, परंपरा के तहत बच्चों को गोवर्धन में लिटाया गया




भारत सागर न्यूज/देवास। दीपावली के पश्चात गवली समाज द्वारा परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह समाज की महिलाओं ने गाय का गोबर एकत्रित कर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उठाए गए गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई, जिसे फूलों, मोर पंखों और रंगोली से सुंदर रूप में सजाया गया।




पूजा-अर्चना के उपरांत भक्तों ने परिक्रमा की और पारंपरिक रूप से छोटे बच्चों को गोवर्धन में लिटाया गया। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चों को वर्षभर स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।




समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के समय से चली आ रही है, 




जब उन्होंने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप और मूसलाधार वर्षा से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। 




पूजा के पश्चात समाजजन एक-दूसरे के घर जाकर खीर-पूरी का प्रसाद ग्रहण करते हैं और आनंदपूर्वक त्योहार की खुशियाँ साझा करते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा