नागदा ब्रेकिंग न्यूज़: ओझा कॉलोनी में किन्नरों और रहवासियों के बीच विवाद, पथराव और लाठीचार्ज
नागदा ब्रेकिंग
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। ओझा कॉलोनी में देर रात किन्नरों और स्थानीय रहवासियों के बीच जमकर विवाद हो गया। यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव और लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किन्नरों ने घरों पर बर्तन फेंके और लाठियों से हमला किया, जिससे कई रहवासियों को गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। फिलहाल, इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
मामले की जांच जारी है और घायल लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Comments
Post a Comment