आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही:- देवास व बरोठा में अवैध मदिरा पर शिकंजा, 04 प्रकरण दर्ज




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 




इसी के तहत आबकारी टीम ने ग्राम बरोठा एवं देवास शहर में कार्यवाही की, जिसमें 04 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। 




कार्यवाही में 24 केन बियर 55 पाव देशी मदिरा प्लेन, 10 पाव विदेशी मदिरा, 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 300 किलोग्राम महुआ लाहन ज़ब्त किया गया। जप्त सामग्री का मूल्य लगभग रुपए 41000 है ।




आज की कार्यवाही में  आबकारी  उपनिरीक्षक, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक  राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक आशीष, निकिता परमार, अरविंद सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल अकोडिया एवं अनिल चौहान सम्मिलित रहे।इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा