भगवान श्री सत्य साई बाबा के 100वें जन्मशताब्दी महोत्सव पर 23 नवंबर को होंगे कई आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। सत्य साई सेवा समिति, देवास द्वारा भगवान श्री सत्य साई बाबा का भव्य 100वाँ जन्मशताब्दी महोत्सव दिव्य वातावरण और अद्भुत उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
समिति के विशाल सक्सेना ने बताया कि ने इस पावन अवसर पर मुख्य समारोह 23 नवम्बर को शाम 7 से 9 बजे तक साई सेंटर, 60 मिश्री लाल नगर, देवास में भक्तों के हर्ष और उल्लास के बीच आयोजित होगा। जिसके अंतर्गत दिव्य भजनों की स्वर लहरियाँ, मंत्रोच्चार, सामूहिक ध्यान और प्रकाश व्यवस्था का अद्भुत संगम होगा।
भजनों के पश्चात महामंगल आरती, महाप्रसाद वितरण, प्रेरणादायी प्रवचन तथा बाबा के सौ वर्षीय संदेशों का भावपूर्ण स्मरण किया जाएगा। समिति ने देवास के सभी नागरिकों, भक्तों और युवा सेवा दल से अपील की है कि वे इस महोत्सव में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील की है।
%20(1).jpeg)


Comments
Post a Comment