मां चामुंडा सेवा समिति ने 1100 समाजसेवियों, 300 दानदाताओं का किया सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा सेवा समिति एवं बीएनपी सेवा समिति द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव, दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया, कि समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले 1100 समाजसेवियों, 300 दानदाताओं, मंदिर, मठ पुजारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के पदाधिकारियों, गो सेवकों, पत्रकारों, मातृशक्तियों का सम्मान समारोह ििकिया गया।




निरंजनी महाआरती के साथ स्वामी रामनारायण जी महाराज, पूर्णानंद जी महाराज, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, संतश्री मदन महाराज, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के मुख्य पुजारी दिनेश गुरु के सानिध्य में बैंक नोट प्रेस परिसर स्थित श्रम कल्याण केंद्र में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संतों के हाथों सभी का सम्मान शाल, श्रीफल, मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा की तस्वीर भेंट कर किया गया। 




मुख्य अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कमांडेट संदीप कुमार एस, असिस्टेंट कमांडेंट केजी सोमवंशी, पूर्व सीसीएफ एके जोशी, राजेश गोस्वामी, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, प्रतापसिंह मेहता, शंकरलाल शर्मा, उम्मेदसिंह राठौड़, राधेश्याम सोनी थे। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, नगर की कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्था पदाधिकारी, पूर्व जिलाधीश आशुतोष अवस्थी, महेश अग्रवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी, 



रामचंद्र नगर के समस्त भक्त, बीएनपी के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुखपालसिंह राठौड़ विवेक सिंह, उप महाप्रबंधक अभिराजसिंह सिंह ठाकुर, अनिल कुमार, सुरेश व्यास, जितेंद्र सिसौदिया, अरविंद त्रिवेदी, इंदरसिंह गौड़, दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, अभिषेक अवस्थी, राधेश्याम पडियार, रमेश विश्वकर्मा, शिवनारायण पाठक, मुरलीधर पंचाल, प्रदीप लाठी, भगवानसिंह राठौड़, ठाकुर सिंह, हरिनारायण विजयवर्गीय, भजन गायक संजय लक्खा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार उम्मेदसिंह सिंह राठौड़ ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा