धींगरखेड़ा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण एवं 12 लाख की लागत से पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, विधायक मनोज चौधरी रहे मुख्य अतिथि




भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपीपल्या। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हाटपीपल्या का दीपावली मिलन समारोह व ग्राम पंचायत धींगरखेड़ा के ग्राम श्यालखेड़ी में विधायक निधि से  12 लाख रुपए लागत के पुलिया निर्माण का भूमिपूजन व बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावर का  आयोजन  मुख्य अतिथि  मनोज  चौधरी क्षेत्रीय विधायक,  




राजेंद्र सिंह सेंधव अध्यक्ष नगर मंडल की अध्यक्षता व विशेष अतिथि के रूप में  रमेश  संदूकलिया मंडल महामंत्री कृपाल सिंह सैधव भुजराम जाट महेंद्र यादव राहुल तंवर सुनिल पुरोहित    प्रवीण सक्सेना मनीष सोलंकी उपस्थित थे। आयोजन में स्वागत भाषण सरपंच भागीरथ बाबूलाल राठोर ने दिया संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सैधव ने किया व आभार  बनेसिंह नायक उपसरपंच ने माना। 




आयोजन में मुख्य रूप से निलेश शर्मा सचिव, तोलाराम राठौड़ रोजगार सहायक सुरेन्द्र गायकवाड़ जसमत सैधव मधुसूदन यादव चेतन सैधव मोहन पटेल राजेंद्र चावड़ा अर्जुन सैधव कवडिया हरिसिंह सैधव समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता व ग्राम वासी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन