देवास में रिहायशी एरिया में मैरिज गार्डन का विरोध: ट्रैफिक जाम-शराबखोरी-स्नैचिंग के आरोप; 15 दिनों में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन का अल्टीमेटम को




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के गंगा निकेतन कॉलोनी के रहवासियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया को एक आवेदन सौंपा। पार्षद दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में दिए गए इस आवेदन में कबीर गार्डन में होने वाले आयोजनों से उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया है।




रहवासियों ने बताया कि यह गार्डन एक रिहायशी इलाके में स्थित है, जबकि प्रशासन के नियमानुसार आवासीय क्षेत्रों में मैरिज गार्डन की अनुमति नहीं होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रकार के संस्थान के लिए न्यूनतम 16-17 अनुमतियों की आवश्यकता होती है, जिनका संज्ञान लेने की मांग की गई है।




आवेदन में कहा गया है कि गार्डन में आए दिन होने वाली शादियों के कारण क्षेत्र में अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे सभी रहवासियों को परेशानी होती है। 




गार्डन व्यवस्थापक द्वारा गाड़ियों की पार्किंग के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके चलते लोग अपनी गाड़ियां सड़क के बीच में खड़ी कर देते हैं। इस कारण कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा