नारी शक्ति के सप्तगुणों पर सार्थक विमर्श, 170 माताओं ने की सहभागिता

- विद्याभारती का प्रथम सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न




भारत सागर न्यूज/देवास।
सरस्वती विद्या मंदिर, मुखर्जी नगर में विद्याभारती की योजनानुसार इन्दौर विभाग के देवास जिले का प्रथम सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 170 माताओं ने सहभागिता कर आयोजन को गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पिंकी हार्डिया (सह सचिव एवं शिशु वाटिका प्रभारी, मालवा), अनिता रघुवंशी (अध्यक्ष, सेवा भारती, इन्दौर विभाग), सरोज सिंह हाड़ा (प्रोफेसर, BCG कॉलेज, देवास) उपस्थित रहीं। 




कार्यक्रम की संयोजिका कविता जोशी मंचासीन रहीं। साथ ही मुखर्जी नगर, विजय नगर, विकास नगर, बालगढ़ एवं जवाहर चौक के प्राचार्यगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। संयोजिका कविता जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषय परिचय प्रस्तुत किया। 




मुख्य वक्तव्य में डॉ. पिंकी हार्डिया ने गीता में वर्णित नारी के सप्तगुण कीर्ति, श्री, वाक, स्मृति, मेधा, धृति एवं क्षमा की व्याख्या करते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और इन गुणों के जीवन में समावेश से समाज और राष्ट्र में शक्तिशाली परिवर्तन संभव है। अनिता रघुवंशी ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए देवी अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई और सावित्रीबाई फुले जैसी महान नारियों के प्रेरणादायी कार्यों का उल्लेख किया। 




कार्यक्रम में रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन श्रीमती प्रीति सोलंकी द्वारा किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मातृशक्ति द्वारा देवी अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई और सावित्रीबाई फुले के संदेशों पर आधारित प्रतिरूप दर्शन का एकल अभिनय प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सराहा। 




अध्यक्षीय उद्बोधन प्रो. सरोज सिंह हाड़ा ने दिया। कार्यक्रम में कई माताओं ने अपने अनुभव साझा किए। आभार प्रदर्शन श्रीमती मेघा सोलंकी ने किया। अंत में भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव और सप्तगुण विकास का संकल्प श्रीमती कविता जोशी द्वारा दिलाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन