सिटी कान्वेंट स्कूल में आयोजित इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले के साथ हुई संपन्न, 200 छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में भाग




भारत सागर न्यूज/देवास। सिटी कान्वेंट स्कूल में आयोजित इंटर हाउस प्रतियोगिता के टेबल टेनिस फाइनल का रोमांचक मुकाबला संपन्न हुआ। इस वर्ष विभिन्न कक्षाओं से कुल 200 छात्रों ने भाग लिया था, 




जिनमें से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 40 छात्र फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए। स्कूल की प्राचार्य प्रतिभा जैन ने बताया कि टेबल टेनिस फाइनल में प्रतिभागियों ने शानदार खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।




परिणाम इस प्रकार रहे:

टेबल टेनिस फाइनल – बॉयज ग्रुप

प्रथम स्थान:
पल्केश पटेल, कक्षा 9वीं
द्वितीय स्थान: देवकृष्ण आचार्य, कक्षा 12वीं

टेबल टेनिस फाइनल – गर्ल्स ग्रुप

प्रथम स्थान:
हंषिका सोनी, कक्षा 12वीं
द्वितीय स्थान: दिव्या चौधरी, कक्षा 11वीं

टीम इवेंट (टेबल टेनिस)

बॉयज़ ग्रुप –
प्रथम स्थान: ग्रीन हाउस
गर्ल्स ग्रुप – प्रथम स्थान: ब्लू हाउस




अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों की फुर्ती, तकनीक और एकाग्रता देखते ही बनी। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन