अजाक्स ने 23 नवंबर को प्रांतीय महाधिवेशन भोपाल जाने के लिए बैठक आयोजित की सभी ने प्रांतीय महा अधिवेशन को सफल बनाने का लिया संकल्प
भारत सागर न्यूज/देवास । 23 नंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रांतीय महाअधिवेशन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स द्वारा जिलाध्यक्ष आर आर हरियाले,के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि संभागीय संयुक्त सचिव उज्जैन हेमराज गोखले थे। विशेष अतिथि जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सीमा चौहान थी। बैठक का शुभारम्भ साहित्य प्रकोष्ठ के दयाराम मालवीय व समस्त संघटनों के पदाधिकारीयो की उपस्थिति में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारी से आवाहन किया गया कि प्रांतीय निर्देश अनुसार महाधिवेशन 23 नवंबर 2025 भोपाल में संपन्न होगा।
निर्धारित अधिवेशन में जिला/ ब्लॉको/तहसीलो अध्यक्ष को अधिक से अधिक वाहन एवं जनसंख्या के साथ उपस्थित होने हेतु लक्ष्य दिया गया। अजाक्स युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू भावर, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवकरण सोलंकी,पूर्व संभागीय सचिव लीलाधर रालोती,जिला महासचिव शिवचरण अंगोरिया, जिला सचिव जगदीश चंद्र मालवीय, जिला प्रवक्ता डॉ दिनेश कोगरे, तहसील सचिव अंबाराम पेठारी, ब्लॉक महासचिव सुरेश गणेरिया, तहसील महासचिव सुदामा बड़ोदिया,
सामाजिक संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कन्नौद सुनील कच्छवारे, तहसील अध्यक्ष प्रकाश बकोरे,श्रीकागरे, राजेश काजले एडवोकेट अशोक डूलगंज,भगवासिंह धानक,मंजीतसिंह उइके महेन्द्र कुमार परते,विजय कलेशलेरिया, जयंत सिसोदिया ,अंकित मालवीय, आदेश कुमार उइके अजाक्स युवा छात्र संघ ने प्रांतीय महा अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचलन तह.अध्यक्ष नंदलाल हरियाले ने किया। आभार जिला प्रवक्ता डां. दिनेश कोगरे ने किया।




Comments
Post a Comment