माँ कालिका मंदिर का भूमि पूजन संपन्न, पार्षद ठाकुर के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण



भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड 8 में निरंतर विकास कार्यों के साथ पार्षद राजेंद्र ठाकुर के तीन वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में शिव नगर त्रिलोक नगर क्षेत्र में माँ कालिका मंदिर का भूमि पूजन विधि-विधान से किया गया। 



भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, भक्तों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति से संपन्न इस पूजा के दौरान माँ कालिका के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। 



पार्षद ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि, वार्ड के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का संवर्धन भी हमारी प्राथमिकता है। माँ कालिका मंदिर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को एक नया आस्था केंद्र मिलेगा। 



स्थानीय निवासियों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्यजन उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा