मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरूवार को देवास से प्रदेश के लगभग एक लाख 33 हजार किसानों के खातों में भावांतर योजना अंतर्गत 233 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे

- आज भावांतर योजना अंतर्गत 233 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवम्‍बर गुरूवार को देवास से भावांतर योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता लगभग 01 लाख 33 हजार किसानों के खातों में लगभग 233 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे।




इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 नवम्‍बर को सुबह 11.30 बजे देवास आयेंगे।




कार्यक्रम पश्‍चात दोपहर 01.35 बजे देवास से इन्‍दौर के लिए रवाना होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा