5वीं जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को राज्य स्तरीय मुकाबलों का मिलेगा मौका
भारत सागर न्यूज/देवास। नारायणा ई-टेक्नो स्कूल देवास में कराते एसोसिएशन ऑफ देवास द्वारा आयोजित 5वीं देवास जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 5 नवंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में देवास के विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतिभाशाली विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के साथ ही निःशुल्क रेफरी सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त सचिन परिहार, यश मकवाना, नितिन शर्मा, रघुवीर सिंह चौहान, राज सोनी, कृति बेस, कोमल, प्रेरणा राय, अंजलि दवे, कृतिका सेन, यशस्वी सेन, परमिता दास, विजय चौधरी, हिमांशु चौधरी, राहुल वर्मा, श्रीमती पूजा चित्र, श्रीमती प्रियंका बागनिया, अमीषा पटेल, स्वाति पटेल और संजना शर्मा ने ऑफिशियल परीक्षा दी।
कार्यक्रम में कराते इंडिया के अध्यक्ष श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, उपाध्यक्ष राजेश यादव, सचिव विनय यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्ग अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, सभापति रवि जैन, पार्षद मनीष सेन, एडमिरे अकैडमी डायरेक्टर श्रीमती संगीता गोयल, जितेंद्र वर्मा, रुपेश वर्मा, अखिलेश गुर्जर, पंकज वर्मा, प्राचार्य पी. जी. थॉमस, मार्केट ब्रांच मैनेजर रौनक गुप्ता,
तरुण परमार, पंकज मौर्या और भारत छपरावास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना की सराहना की तथा विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी कराते एसोसिएशन ऑफ देवास के सचिव आतिश माली द्वारा प्रदान की गई।



.jpg)
Comments
Post a Comment