उज्जैन रोड स्थित सिंधु भवन में हुई जिला स्तरीय आमसभा, कहा - अब जनता देखेगी आम आदमी पार्टी का काम और ईमानदार राजनीति
- सत्ता परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश में जोड़ेगी कार्यकताओं व जनता को
- प्रदेश में सत्ता परिवर्तन ही हमारा मुख्य लक्ष्य, प्रदेश में 510 आमसभा करेगी पार्टी- प्रदेश कौर कमेटी सदस्य महेश मनचंदानी
भारत सागर न्यूज/देवास। आम आदमी पार्टी का “मध्यप्रदेश जोड़ा अभियान” अब पूरे प्रदेश में जोर पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को देवास के उज्जैन रोड स्थित पूज्य सिंधु भवन ट्रस्ट में पार्टी की जिला स्तरीय आमसभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि अब वक्त है प्रदेश की राजनीति में नया विकल्प देने का, एक ऐसी पार्टी का जो ईमानदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर काम करे। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों को बताएगी और आने वाले चुनाव में प्रदेश में नई राजनीतिक दिशा देगी।
जनता अब बदलाव चाहती है-
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कोर कमेटी सदस्य महेश मनचंदानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी है और जनता के लिए काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किए, उनकी चर्चा आज भी होती है। हमारे नेताओं को साजिश के तहत जेल भेजा गया, लेकिन जनता सब जानती है।
दिल्ली और पंजाब का मॉडल अब मध्यप्रदेश में लाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में 510 स5भाएं आयोजित करेगी और ग्वालियर से रीवा तक पदयात्रा निकालकर लोगों से जुड़ने का अभियान चलाएगी। उन्होंने जरीनता से अपील की कि दो पार्टियां देख लीं, अब हमें भी मौका दें, हम दिखाएंगे कि सच्ची राजनीति क्या होती है।
हमारा लक्ष्य है सत्ता परिवर्तन-
सभा में पूर्व प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा, हम हर बूथ और वार्ड स्तर तक जाएंगे, नई कार्यकारिणी बनाएंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। हमारा मकसद है कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता को साफ-सुथरी और विकासपरक सरकार मिले। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिलेभर से जुटे कार्यकर्ता-
सभा में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से सलमान सादर, दीपक मालवीय, जाकिर खान, बाजीराव पाटले, फतेह मोहम्मद शेख, सादिक शेख, धर्मेंद्र भीलवाड़ा, संतोष जाट, प्रहलादसिंह राठौड़ (सोनकच्छ), कमल पाराशर (बागली), जीवन जाट (खातेगांव), सूरज राठौड़, डॉ. सादिक शेख, तूफान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संतोष लोहाना, ऊषा शुक्ला, त्रिलोक शुक्ला, शंकर सिंह, समंदरसिंह गौड़, अनीता मकवाना, लक्ष्मी भाट, कन्हैयालाल डांगी, मेहरबानसिंह चौहान, सीमा परमार और कांता दीदी शामिल रहे। यह जानकारी पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।




.jpeg)
Comments
Post a Comment