राठौर समाज में नई नियुक्तियाँ, रमेश चंद्र राठौर बने नगर अध्यक्ष




भारत सागर न्यूज/देवास। क्षत्रीय राठौर समाज में नई संगठनात्मक घोषणाएँ की गई हैं। समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद्र राठौर (कायथा वाले) को नव नियुक्त नगर अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 




इसके साथ ही राठौर युवा संगठन में भी नई नियुक्तियाँ हुईं, जिसमें कमल राठौर सनातनी को युवा नगर अध्यक्ष, अर्जुन राठौर (इटावा राठौर ग्राफ़िक्स) को युवा संगठन कार्यवाह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम को समाज की एकजुटता, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। समाजजनों में नई नियुक्तियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 




समाज के कार्तिक राठौर, पूर्व नगर अध्यक्ष राठौर युवा संगठन देवास भाजयुमो पूर्व मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री जूनियर मंडल सहित समाजजनों एवं इष्टमित्रो ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज सेवा में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा