मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के देवास आगमन को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सभा स्थल पर की जा रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
भारत सागर न्यूज/देवास 12 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर गुरूवार को देवास आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास से भावांतर योजना अंतर्गत प्रदेश के सोयाबीन विक्रेता किसानों को भावांतर की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है।
बुधवार देर शाम को एक बार फिर कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जाजया लिया और सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, बैठक की उचित व्यवस्था, ट्राफिक व्यवस्था, पेयजल की उचित व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment