देवास में आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा...!




भारत सागर न्यूज/देवास। सोमवार को जिलेभर की आशा कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ज़ोरदार विरोध दर्ज कराया।




आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि—

👉
चार महीने से मानदेय नहीं मिला।
👉 काम दोगुना कराया जा रहा है।
👉 और अब 20 दिन के लिए निर्वाचन ड्यूटी में भी भेज दिया गया है,
जबकि वे स्वास्थ्य विभाग की वर्कर्स हैं।




जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान ने कहा—

“हम मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन और हर सरकारी स्वास्थ्य अभियान की रीढ़ हैं… लेकिन हमारा ही वेतन रोक दिया गया है।”

संगठन मंत्री अनुराधा लोधी ने आपत्ति जताई—

“सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक हेल्प डेस्क पर बैठने का आदेश, यह हमारी भूमिका से बाहर है।”

आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगें—
✔️ रुका हुआ वेतन एक साथ जारी किया जाए
✔️ निर्वाचन की ड्यूटी वापस ली जाए
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा