आम लोगों की समस्या का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता- ठाकुर
- मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत आमसभा आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी द्वारा जिलेभर में डोर टू डोर आमसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
इसके अंतर्गत मंगलवार को मुख्य वक्ता प्रदेश कोर कमेटी सदस्य महेश मनचंदानी एवं सुनील सिंह ठाकुर के मुख्यातिथ्य में आमसभा हाटपिपल्या में संपन्न हुई। मनचंदानी ने सभा को संबोधित करते हुए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों के हित के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार छवि वाली पार्टी है। आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए, उनके अधिकारों के लिए पार्टी के नेता जेल तक गए। जनहित के लिए जेल जा चुके हैं। आम लोगों की समस्या का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
ईमानदार छवि आज आप सबके सामने है। ज्यादा से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम में संदीप शर्मा, रमेश मंगलानी, जाकिर खान, दीपक मालवीय, सलमान सदर, गुलाबसिंह सेंधव, डॉ आरपी झाला, हुकुमसिंह राजपूत देवगढ़, करीम खान, संतोष जाट,
प्रहलाद राठौड़, दिलीपसिंह राजपूत, जितेंद्र बोडाना, रोहित बोडाना, रघु सिद्धनाथ, महेश माली, दिनेश माली, सतीश भीलवाड़ा सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, मातृशक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह भीलवाड़ा ने किया। आभार जगदीश जाट ने माना। जानकारी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह भीलवाड़ा ने दी।





Comments
Post a Comment