अ.भा. वैष्णव बैरागी युवा परिषद द्वारा अन्नकूट महोत्सव और दीप उत्सव सम्पन्न
- नवीन कार्यकारिणी गठित, हरीश बैरागी बने युवा परिषद जिलाध्यक्ष
भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी युवा परिषद, जिला देवास के तत्वाधान में अन्नकूट महोत्सव और दीप उत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसमें समाज के आदरणीय संत महंत दिनेश बैरागी, बंसीदास बैरागी, मोहनदास बैरागी, मनोहरदास बैरागी, चंद्रप्रकाश बैरागी, प्रियेंद्र पंडित और बलराम वैष्णव शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पंवार उपस्थित रहीं।
विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परिषद निलेश रामावत, प्रदेश अध्यक्ष परिषद डॉ. वीरेंद्र वैष्णव तथा प्रदेश मंत्री अजय बैरागी ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर बैरागी समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरीश बैरागी एवं नवीन कार्यकारिणी का समाज प्रमुखों एवं अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बनाया। मार्गदर्शन आनंद जी शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार हरीश बैरागी एवं मनोज शर्मा ने व्यक्त किया।





Comments
Post a Comment