देवास में चौड़ीकरण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है।




भारत सागर न्यूज/देवास। सोमवार शाम तहसील चौराहा क्षेत्र में एक महिला उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई जब एक मकान की छत तोड़ते समय अचानक बड़ा पत्थर नीचे गिर गया।




घटना के वक्त कविता पटेल अपने बेटे आयुष के साथ बाजार से लौट रही थीं। दोपहिया वाहन पर गुजरते हुए अचानक उनके सिर पर पत्थर आ गिरा, जिससे उन्हें सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत उन्हें ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है।




प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मकान मालिक बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के छत तोड़ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को थाने ले जाया गया।

पुलिस का कहना है कि—

“पीड़ित परिवार शिकायत देगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।” देवास में तेज़ी से चल रहे चौड़ीकरण कार्य के बीच इस तरह की लापरवाही कई बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा