प्रदेश में पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत — मुख्यमंत्री ने दिखाई हरि झंडी, चार हेलिकॉप्टर पहुंचे उज्जैन



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । आज़ से मप्र में पीएम पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरि झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। पहले दिन चार हेलिकॉप्टर मंत्रियों और जनपतिनिघयो को लेकर उज्जैन पहुंचे। मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज मप्र के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में पीएम हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गई। 



भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेलिकॉप्टर को हरि झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। अब पर्यटक भोपाल, उज्जैन, ओंकारेश्वर, इन्दौर, पंचमढ़ी, जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा और मढ़ई हेलिकॉप्टर के माध्यम से आ जा सकेंगे। सेवा का नियमित संचलन 20 नवंबर से किया जायेगा। पहले दिन भोपाल से चार हेलिकॉप्टर  प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रीतम लोधी,मंत्री कृष्णा गौर, विघायक रामेश्वर शर्मा, 



भगवान दास सबनानी ,भोपाल महापौर मालती राय और अन्य जनप्रतिनिधियो कों लेकर उज्जैन पहुंचे। जहां पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल,महापौर मुकेश टटवाल,संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर खुशियां मनाई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन