पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ ने आभार व्यक्त किया



भारत सागर न्यूज/देवास। पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग म.प्र. शासन भोपाल से भारतीय मजदूर संघ एवं म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ की संयुक्त बैठक में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के कुशल नेतृत्व में एवं 



म.प्र.बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा सघन मांग वार्ता के पश्चात म.प्र. शासन द्वारा विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानजनक वृद्धि के साथ फ्रिंज बेनिफिट की घोषणा एवं सेवानिवृत्ति के अवसर पर जो सम्मान विद्युत कर्मियों को मिलता था उसे पुनः लागू कर विद्युत अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं राशि रु. 3000/- तक की एक हाथ घड़ी के साथ सम्मान किया जावेगा, से संबंधित आदेश शासन द्वारा जारी कर दिए गए है।



पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. शासन, ऊर्जा मंत्री म.प्र. शासन, अतिरिक्त ऊर्जा सचिव एवं आदेश जारी कराने में सर्वोपरि भूमिका निभाने वाले अग्रणी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर एवं म.प्र.बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय को बहुत-बहुत आभार, 



धन्यवाद, साधुवाद, वंदन, अभिनन्दन दिया। उल्लेखनीय है कि म.प्र. विद्युत मंडल की समस्त उत्तरवर्ती कंपनियों द्वारा भी उक्त म.प्र. शासन के आदेशों को यथाशीघ्र जारी किया जावे, यह संगठन की मांग है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा