खाटू श्याम धाम में एकादशी पर प्रज्वलित होगी पवित्र ज्योत, छप्पन भोग व भजन संध्या का होगा आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में आज श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की पवित्र ज्योत का विशेष आयोजन होगा। मंदिर समिति के अनुसार ज्योत का प्रज्वलन आज शाम 6 बजे विधिवत रूप से किया जाएगा।
मंदिर में खाटू नरेश का मनोहर श्रृंगार गुलाब, चमेली व मोगरा के पुष्पों से किया जाएगा। वहीं श्याम प्रेमियों द्वारा छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। बाबा शीश के दानी श्री श्याम की भोग आरती दोपहर 12 बजे तथा महाआरती शाम 6.45 बजे संपन्न होगी।
कार्यक्रम में मंदिर महिला मंडल द्वारा बाबा श्याम के भजनों का गुणगान किया जाएगा। भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं हरिओम उपाध्याय विशेष भजन प्रस्तुति देंगे। एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
.jpg)


Comments
Post a Comment