वर्ष भर सेवा साधना के अनुकरणीय कार्य करने वालो का भजन गायक लख्खाजी ने किया स्वागत व सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास। नगर की सुप्रतिष्ठित श्री चामुंडा सेवा समिति अनेको वर्षो से सेवा कार्य करते हुए विविधि धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करती आ रही है। मां चामुंडा सेवा समिति एवं बीएनपी सेवा समिति द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव, दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 




समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, दानदाताओं, मंदिर, मठ पुजारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के पदाधिकारियों, गोसेवकों, पत्रकारों, 




मातृशक्तियों का सम्मान समारोह व अन्नकूट महोत्सव बीएनपी श्रम कल्यण केन्द्र में आयोजित किया। सभी का बहुमान करने वालो से अभिभुद होकर सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय कुमार जैन लख्खाजी व साथियो द्वारा समिति के संयोजक जलोदिया का अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। 




जैन ने जलोदिया को अनमोल वचनो से युक्त प्रशस्ति पत्र व भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मान हुए उनके द्वारा वर्षभर किए जा रहे अनुकरणीय कार्यो सराहना की। इस दौरान बडी संख्या में समिति सदस्यों के साथ धर्मप्रेमी लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा