सरकार आई बैक फुट पर लैंड पुलिंग योजना निरस्त किसानों ने मनाया जश्न
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। सरकार द्वारा उज्जैन में लैंड पुलिंग योजना वापस लिये जाने से किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने आज जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी और मिठाई बांट कर खुशियां मनाई।
उज्जैन में होने सिंहस्थ मेले के लिए प्रशासन ने लैंड पुलिंग योजना बनाई थी।जिसका किसानों और भारतीय किसान संघ द्वारा शुरू से ही विरोध कर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके चलते आज किसन संघ द्वारा कोठी पैलेस पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आन्दोलन किया जाने वाला था।
इसको लेकर सोमवार को भोपाल में सरकार और भारतीय किसान संघ के नेताओ की बैठक हुई। जिसमें लैंड पुलिंग योजना कों निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
इससे किसानों में खुशी का माहौल है। जिसके चलते आज किसानों ने कोठी पैलेस पहुंचकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और नाच गाकर खुशी का इजहार किया गया। भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल आंजना ने इसे किसानों की जीत बताया।




Comments
Post a Comment