बीएनपी की नौ यूनिटों में ईमानदारी से कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा- अध्यक्ष प्रबंध महानिदेशक रवि रंजन सिंह
- बीएनपी को अनेकों सौगात देने वाले अध्यक्ष एवं प्रबंधक महानिदेशक, निदेशक का किया सम्मान
भारत सागर न्यूज/देवास। बीएनपी देवास को कई सौगात देने वाले एवं नए एसपी एम सीएल ऑफिस के अनुकरणीय सौगात देने पर मां चामुंडा सेवा समिति व बीएनपी सेवा समिति की ओर से संत पूर्णानंद जी महाराज के सानिध्य में समिति के नरेंद्र मिश्रा, प्रताप सिंह मेहता, रामेश्वर जलोदिया, अभिषेक अवस्थी के आतिथ्य में बीएनपी अध्यक्ष एवं प्रबंध महानिदेशक विजय रंजन सिंह, निदेशक एचआर एसके सिन्हा, निदेशक फाइनेंस टी नागराजन,
विजिलेंस ऑफिसर आईएस रविंद्र प्रताप सिंह, मुख्य महाप्रबंधक बीजे गुप्ता, डीपी तिवारी, पूर्व डायरेक्टर अजय अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, कंपनी सचिव सचिन अग्रवाल जेजीएम सीमा रानी, वीरेंद्र कुमार का शॉल, श्रीफल, चुन्नी पगड़ी पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया। विजय रंजन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य, निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाले कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमोट किया जाएगा।
उनका सम्मान किया जाएगा लेकिन जो भ्रष्ट है, कामचोर जो मक्कारी करते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व सभी सीएमडी व डायरेक्टर की सराहना व प्रशंसा करते हुए देवास मां चामुंडा की टेकरी पर शेड एवं शव वाहन के लिए समिति की ओर से उनसे आग्रह किया गया। सीएमडी साहब ने प्रस्ताव बनाकर भेजने का सीएचआर के अंतर्गत विश्वास दिलाया है कि दोनों सौगात देवास को अतिशीघ्र दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार कंपनी सचिव सचिन अग्रवाल ने माना।



Comments
Post a Comment