खाचरौद:- बाल दिवस पर कांग्रेस का कार्यक्रम, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान को किया याद




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/खाचरौद। आज 14 नवम्बर को बाल दिवस पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिसर स्थित बगीचे में बच्चों के बीच मे बाल दिवस के रूप में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाई गई। 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कु. पृथ्वीराज सिंह पंवार, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 






कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमार द्वारा कहा कि स्वंतत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 10 वर्षो तक अंग्रेजो की जेलों में अपने जीवन का समय व्यतीत किया। 




प्रधानमंत्री नेहरू ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में नवनिर्माण की योजना बनाकर देश को प्रगति के पथ पर अग्रेषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व विधायक गुर्जर द्वारा बताया कि जिस समय देश में सुई का निर्माण नही होता था वहाँ आज देश मे परमाणु बम व हथियार का निर्माण हो रहा हैं। यह सब नवीन क्रांति के जनक नेहरू जी की देन हैं। अतिथियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को मिठाई, फल एवं बिस्किट वितरित कर आज का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया।



इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षदगण दशरथ वाकतरिया, प्रकाश डाबी, नारायण मंडावलिया, पार्षद प्रतिनिधिगण राजेन्द्र धाकड़, राहुल मेहता, संजय नंदेड़ा, बाबू नगर, जितेन्द्र पांचाल, लखन गौहर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनोखिलाल सोलंकी, राधे जायसवाल, धारासिंह, विनोद परासिया, सुरेन्द्र सिंह बागेड़ी, विकास पोरवाल, वीरम गुर्जर, पुष्कर पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन