स्वस्थ और निष्पक्ष प्रजातंत्र की स्थापना में पंडित नेहरू का विशेष योगदान

- शहर कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती




भारत सागर न्यूज/देवास। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वस्थ एवं निष्पक्ष प्रजातंत्र की स्थापना में जो योगदान दिया है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से सरकार की नीतियों और निर्णयों में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया। 




देश के विकास में उनके प्रयासों की गति और व्यापकता आज न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के सामने एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत है, साथ ही इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि हम सभी एक निष्पक्ष, स्वस्थ और स्वतंत्र प्रजातंत्र के निर्माण में अपना योगदान देते हुए देश को सशक्त और मजबूत बनाएंगे। यह विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा विक्रम सभा कला भवन प्रांगण में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए गए। 




कार्यक्रम को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, राजेंद्र मालवीय, भगवान सिंह चावड़ा, नज़र शेख, गुरुचरण सलूजा, रोशन रायकवार, मदनलाल जेठवा, राजेश राठौर, साधना प्रजापति, सुजीत सांगते सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया तथा आभार कल्याण सिंह पवार ने व्यक्त किया।vइस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. मंसूर शेख, राजेश राठौर, गोवर्धन देसाई, शंकर पहलवान, शाहजी हाशमी, 




निलेश वर्मा, दिग्विजय झाला, अनिल गोस्वामी, शहंशाह मिर्जा, मनोज सागते, अविनाश जेठवा, वीरेंद्र परदेसी, संजय रैकवाल, राकेश पाटीदार, जयप्रकाश मालवीय, डॉ. मुन्ना सरकार, विशाल यादव, मुकेश शर्मा, गजेंद्र तोमर, आशा मालवीय, राकेश गुप्ता, राजेश देवड़ा, हाफिज घोसी, रईस कामदार, मुकम्मल मिर्जा, सुनील यादव, दीपेश हरोडे, भूपेश पालीवाल, आरिफ़ मेव, मोनू चौहान, रितेश सागते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा