नाबार्ड अधिकारियों द्वारा वाडी परियोजना में ग्राम सिवनपानी का दौरा एवं समीक्षा




भारत सागर न्यूज/देवास। वाडी परियोजना के अंतर्गत आज नाबार्ड भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्रीमती सरस्वती, उप महाप्रबंधक (डीजीएम) सलिल जोराकर, जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) देवास आजस्वी दीक्षित तथा बाएफ भोपाल के स्टेट हेड पवन पाटीदार द्वारा ग्राम सिवनपानी स्थित परियोजना क्षेत्र का दौरा एवं समीक्षा की गई।




अधिकारियों ने वाडी विकास की प्रगति, सामुदायिक सहभागिता तथा विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया।दौरे के दौरान अधिकारियों ने बाथु मोर्य, सुखलाल मोर्य एवं बद्री मोर्य की वाडी इकाइयों का निरीक्षण किया तथा पौधों की वृद्धि, सिंचाई व्यवस्था, पोषण प्रबंधन एवं कृषि विविधीकरण की प्रगति का अवलोकन किया।
     



सीजीएम महोदया एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला संगोष्ठी में भाग लिया, जहां महिला सदस्यों के साथ विशेष संवाद किया गया। संगोष्ठी में वाडी परियोजना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं के अनुभव, उनकी भूमिका, आजीविका गतिविधियों और अपेक्षाओं को विस्तार से समझा गया।




गंगा सावित्री एफपीओ की समीक्षा

दौरे के दौरान गंगा सावित्री एफपीओ की कार्यप्रणाली, व्यापारिक गतिविधियों तथा सदस्य सहभागिता की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा एफपीओ को खाद, दवाई एवं बीज विक्रय हेतु लाइसेंस प्रदान किया गया, जिससे इसकी कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम के दौरान परियोजना टीम से के.के. सेन (वरिष्ठ परियोजना अधिकारी), एस.के. सूर्यवंशी, बबलू रावत , गणपत काजहिन्दुसिंह मोर्य अध्यक्ष एवं मोहन रावत सचिव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा