देवास में बड़ा हादसा: रिटायर्ड डीएसपी हिम्मत सिंह राणा की दर्दनाक मौत




भारत सागर न्यूज/देवास। विजयनगर क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें रिटायर्ड डीएसपी हिम्मत सिंह राणा की मलबे में दबने से मौत हो गई। 




जानकारी के अनुसार, राणा साहब जैसे ही घर से बाहर निकले, उसी दौरान उनके मकान का आगे का छज्जा अचानक ढह गया और वह उसके मलबे में दब गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 




घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर ऋतुराज सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा