संविधान बचाओ अभियान के तहत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सामूहिक शपथ



भारत सागर न्यूज/देवास। संविधान दिवस के अवसर पर भीम आर्मी देवास के तत्वाधान मे आज़ाद समाज पार्टी तथा भीम आर्मी स्टूडेंट फ़ेडरेशन देवास का नूतन नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ हुई, जिसका सामूहिक वचन जिलाध्यक्ष एड. हीरो सोलंकी ने करवाया।  



सैकड़ोंकी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रति समर्पण और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प को दोहराया। भीम आर्मी संस्थापक एवं सांसद माननीय चंद्रशेखर आज़ाद के राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर में चल रहे। “संविधान बचाओ – संवैधानिक अधिकार बचाओ अभियान” के अंतर्गत देवास में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन मंत्री जय कुमार चौहान द्वारा शपथ दिलाई गयी।  



यहशपथ 50 लाख से अधिक लोगों द्वारा पूरे देश में एक साथ ली गई, जिससे भारतीय लोकतंत्र व सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प को सशक्त संदेश मिला। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान हमारे अस्तित्व, सम्मान और अधिकारों की नींव है, और इसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है।  

अंत में भारत के लोक तांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सदैव संरक्षण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमे, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष बागडिया, छात्र संघ जिलाध्यक्ष बंटी सोलंकी, शहर अध्यक्ष रमेश गुजराती, जिला सचिव अशोक देवड़ा, जिला मीडिया प्रभारी लक्की पड़ियार, दिलीप हरण, रामप्रसाद परमार, जसोदा चंदेल, घनश्याम अटड़िया, हुकुम बगाना, ओमप्रकाश अस्ताया, रामेश्वर, राहुल, रितेश, मुकेश सोलंकी आदि  सड़कों कार्यकर्ता मौजूद रहे 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन