निगम के स्थाई सफाई कर्मचारियों को दो माह से नही मिला वेतन, आर्थिक स्थिति पर संकट




भारत सागर न्यूज/देवास। नगर पालिका निगम देवास में स्थाई सफाई कर्मचारियों को विगत दो माह से वेतन नही मिल रहा है। जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थित बिगड़ रही है। शीघ्र वेतन भुगतान की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने गुरूवार को संभागायुक्त, राज्यपाल के नाम पत्र लिखते हुए 




कलेक्टर, निगम आयुक्त एवं एसपी के नाम आवेदन दिया है। श्री पटेल ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नही मिलने से उन पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। परिवार के पालन-पोषण में समस्या आ रही है। वेतन नही मिलने के कारण निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी बाजार से उधार सामान लेकर अपना घर बार चला रहे है। 




समय पर वेतन नही मिलने के कारण अब दुकानदारों ने भी सामान देना बंद कर दिया है। श्री पटेल ने निगम आयुक्त, कलेक्टर सहित समस्त संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि सभी स्थाई सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान का आदेश प्रदान करे, जिससे वे अपना व परिवार का पालन-पोषण कर मन लगाकर सफाई का कार्य कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा