देवी-भक्ति की धारा व सांस्कृतिक विरासत पर आधारित जय जय राजे गीत आज होगा लॉन्च




भारत सागर न्यूज/देवास। लोकप्रिय व सम्मानित नेता तथा देवास विधानसभा क्षेत्र की विधायक गायत्री राजे पवार को समर्पित भावपूर्ण गीत जय जय राजे गीत आज शुक्रवार को लांच होगा। गीत को स्वर, शब्द और संगीतबद्ध यतिश श्रीवास्तव ने किया है। 




जबकि इसके संगीत संयोजन का कार्य व्हाय.एफ.सी. स्टूडियो के ऋषभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। यह रचना देवास की जनता के प्रेम, आस्था और विश्वास को सुरों में पिरोकर खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। यतिश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी  व्हाय.एफ.सी. स्टूडियो टीम ने इस गीत में देवी-भक्ति की धारा, राजमाता के प्रति सम्मान और देवास की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक अंदाज़ में नए रूप में पेश किया है। 




यह गीत प्रात: 11.15 पर लांच होगा। इस गीत को व्हाय.एफ.सी. स्टूडियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। साथ ही टीम ने शहर सहित समस्त श्रोताओं से अधिक से अधिक गीत सुनकर फीडबैक देने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा