यादव गवली समाज ने मुख्यमंत्री से की सामाजिक कार्य हेतु भूमि आवंटन की मांग




भारत सागर न्यूज/देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भावांतर योजना कार्यक्रम गुरुवार को देवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान यादव गवली समाजजनो ने वार्ड क्रमांक 34 पार्षद रामदयाल यादव के नेतृत्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को पत्र लिखकर होली स्कूल के पास मंदिर के समीप स्थित शासकीय भूमि को सामाजिक कार्यों के लिए आवंटित करने की मांग की है।
          



समाजजनों ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त भूमि वर्तमान में खाली पड़ी है और उसका उपयोग सामुदायिक भवन, बच्चों के लिए उद्यान, खेल मैदान अथवा अन्य जनहितैषी कार्यों में किया जा सकता है। 




उन्होंने कहा कि यदि इस भूमि का सही उपयोग किया जाए तो यह क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जिलाधीश को निर्देशित किया जाए कि वे इस भूमि के आवंटन की प्रक्रिया सामाजिक उपयोग हेतु प्रारंभ करें। इस दौरान बड़ी संख्या में यादव गवली समाज के समाज जन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा