कुंवर लाखन सिंह देवड़ा बने जिला महासचिव




भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिकरवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया तथा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा पवार की सहमति से कुंवर लाखन सिंह देवड़ा को देवास जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।




यह नियुक्ति देवास कार्यकारिणी के जिला संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोलंकी एवं जिला महामंत्री गुणपाल सिंह की अनुशंसा पर की गई है। इस अवसर पर लाखनसिंह देवड़ा ने कहा, कि अखिल महासभा ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। 




समाज की एकता, संगठन की मजबूती के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। नियुक्ति पर अनूपसिंह जादौन, फूलसिंह चावड़ा, भारतसिंह पटलावदा, भगवान सिंह जादौन, भगवान सिंह चावड़ा, राजेंद्र सिंह पवार, भारतसिंह बड़ौली, सुरेंद्र सिंह गौड़, तूफान सिंह बांगर और विजयसिंह पवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा