“नारायण सेवा ही ईश्वरीय सेवा: मां चामुंडा सेवा समिति का कंबल वितरण व गो सेवा कार्यक्रम”
भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा संतों के सानिध्य में भोलेनाथ मंदिर स्थित गोशाला में गोमाता की पूजा-अर्चना, आरती कर गो भक्तों व जरूरतमंदों, दिव्यांगों को स्वामी रामनारायणजी महाराज, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, पूर्णानंद जी महाराज, गोपालदास महाराज टिगरिया गोगा के सानिध्य में संत मदनमोहन दासजी, गो सेवकों धर्मदास व जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कंबल वितरित किए गए।
साथ ही गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनील व्यास, रामाश्रय मिश्रा, नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा थे। बैंक नोट प्रेस जेजीएम विवेक सिंह, गणेश कुमार, अनिल कुमार, अभिराज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि नारायण सेवा ईश्वरीय सेवा के समान होती है।
सेवा ही परमो धर्म है, जिसको मां चामुंडा सेवा समिति साकार कर रही है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, प्रताप सिंह मेहता, उम्मेद सिंह राठौड़, इंदरसिंह गौड़, शशिकांत गुप्ता, दिनेश सांवलिया, अभिषेक अवस्थी, केके गर्ग, अशोक चौहान, आशुतोष सोनी, डॉ. डीपी श्रीवास्तव, विवेक धवले, अरस्तुल मधुर, राधेश्याम बोडाना, मातृशक्ति मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, दुर्गा व्यास, सुधा सोलंकी, कला तंवर, संगीता जोशी सुनीता जायसवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार उम्मेदसिंह राठौड़ ने माना।
.jpg)


Comments
Post a Comment