वृद्धाश्रम में भोजन कराकर एवं पौधारोपण कर मनाई श्रद्धेय स्व. महाराज की जन्म जंयती




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास रियासत के पूर्व महाराज तथा मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रद्धेय श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जन्मजयंती के अवसर पर सद्गुगुरु शीलनाथ मंडल महामंत्री अजय पहाडिय़ा के नेतृत्व में सोमवार को वृद्धाश्रम में सम्मानित वृद्धजनों को भोजन प्रसादी वितरण एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 




कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने स्व. तुकोजीराव पवार साहब के सेवाभाव, समाजहित और जनकल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। 




कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव, नवीन सोलंकी, देवेंद्र नवगोत्री, अजय गुर्जर, सोनू झाला, सुरेश सिरोदिया, चिंतामण यादव, विपिन बाली, कैलाश मेहरा, रवि चौहान, राजू मल्होत्रा,




विमल शर्मा, इमरान दर्पण, चंचल चौहान, अवी सोनगरा तथा अजय मोदी सहित भाजपा कार्यकर्ता बडी संख्या में शामिल हुए। वृद्धाश्रम में भोजन प्रसादी वितरण के साथ पौधारोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा का संदेश दिया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा