भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
- भजन संध्या में गायकों ने दी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति
भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम तुमड़ावदा में श्री महावीर रामायण मंडल नराना की मंडली द्वारा आयोजित भजन संध्या में गुरुवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजनों की मधुर धुनों ने पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया, वहीं भजन गायकों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह देर तक भावविभोर होता रहा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रूपसिंह अजीतखेड़ी, सैनिक प्रकोष्ठ के लाखन सिंह, मनोहरसिंह देवड़ा, युवा मोर्चा के गणेश भैया, खेड़ापति इंडस्ट्री के संचालक जितेंद्रसिंह देवड़ा, कपिलसिंह पवार, उपसरपंच वीरेन्द्र सिंह
बंटी जयसवाल, हिम्मत पटेल, मनीष पटेल और शशिकला ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भजन मंडली ने रामभक्ति से जुड़े कई भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिनसे पूरा परिसर राम नाम के जयघोष से गूंज उठा। कुंवर लाखनसिंह देवड़ा (तुमड़ावदा) ने अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।


Comments
Post a Comment