विश्व रेडियोग्राफी दिवस जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया




भारत सागर न्यूज/देवास। महा‍त्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास में आज विश्व रेडियोग्राफी दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। यह वही तारीख है जब 8 नवम्बर 1895 को सर विल्हेम कोनराड रॉन्टजेन ने एक्स-रे की खोज कर चिकित्सा इतिहास को नई दिशा दी थी। अदृश्य किरणों की इस खोज ने दुनिया को बीमारियों के भीतर झांकने की नजर दी और इलाज को अधिक सटीक बनाया। 




कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. परमार द्वारा सर रॉन्टजेन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियोग्राफी आज आधुनिक चिकित्सा की रीढ़ है, क्योंकि हर एक्स-रे, सीटी स्कैन या एमआरआई किसी की जिंदगी से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। 




कार्यक्रम में डॉ. गोपाल कटारे, क्वालिटी नोडल अधिकारी, रेडियोलॉजी विभाग के प्रभारी लिंकन अब्राहम, रेनसम विल्सन, सुश्री भावना शर्मा, सुश्री आशा वस्कले, विमल पाटीदार, रोहित परमार, सुरेश अलावा, अनिल सोनार्थी और विनोद भीलवारे सहित पूरा रेडियोलॉजी स्टाफ मौजूद रहा। विश्व रेडियोग्राफी दिवस ने सभी को फिर याद दिलाया कि इलाज की राह पर चल रही हर मरीज की कहानी में रेडियोलॉजी की रोशनी कितनी जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा