ख्याति राजपूत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयनित




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री ख्याति राजपूत ने एक बार फिर शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उज्जैन संभाग से चयनित होकर 7 से 11 नवंबर तक आयोजित होने वाली शालेय क्रीड़ा राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है। 




ख्याति की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह एवं गर्व का माहौल है। संस्था के प्राचार्य ने ख्याति को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे देवास शहर के लिए गर्व की बात है। 




उन्होंने ख्याति को आगामी चुनौतियों के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने ख्याति को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वह राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देवास का नाम एक बार फिर रोशन करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा