बिहार चुनाव में खिला कमल देश भर में मनाया जीत का जश्न टावर चौक पर हुई आतिशबाजी




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा कों मिलीं प्रचंड जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। उज्जैन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर जीत का जश्न मनाया।




बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा आज़ कर दी गई। जिसमें महागठबंधन और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पार्टी कों मिलीं प्रचंड जीत से पूरे देश में कार्यकताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है और जगह जगह जश्न मनाया जा रहा है। 




उज्जैन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने टावर चौक पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया।इस दौरान झंडे लहराते हुए जमकर आतिशबाजी की गई। 




इस मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मुख्यमंत्री के भाई नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा