एमजी रोड चौड़ीकरण अभियान में तेज़ी, अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई जारी
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के एमजी रोड चौड़ीकरण कार्य का आज दूसरा दिन भी पूरी तेज़ी के साथ जारी रहा। विकास की इस महत्वपूर्ण मुहिम को गति देने के लिए नगर निगम कमिश्नर दलीप कुमार और एडिशनल एसपी जयवीर भदौरिया स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे संचालन की कमान संभाले रहे।
चौड़ीकरण अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है, ताकि एमजी रोड को व्यवस्थित और सुगम बनाया जा सके। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की मुख्य सड़क को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए अभियान बिना रुकावट जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य का समर्थन करते हुए तेजी से हो रही प्रगति की सराहना की।



Comments
Post a Comment