देवास में बायो CNG पंप शुरू, यात्रियों और ऑटो चालकों को बड़ी राहत
भारत सागर न्यूज/देवास। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। हीरा इंटरनेशनल Jio-BP पेट्रोल पंप पर बायो CNG पंप का शुभारंभ कर दिया गया है। सुविधा शुरू होते ही दैनिक यात्रियों, ऑटो चालकों और सीएनजी वाहन उपयोगकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों में शामिल हीरा इंटरनेशनल पर पहले से ही पेट्रोल और डीज़ल भरवाने वालों की भारी भीड़ रहती है। कई महीनों से उपभोक्ता यहां CNG सुविधा शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। आखिरकार सोमवार से बायो CNG की सप्लाई चालू कर दी गई। इससे उपभोक्ताओं के लिए ईंधन के ज्यादा विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम में एरिया मैनेजर वैभव शर्मा, यामीन शेख, डीलर वरुण अग्रवाल और महेश शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बायो CNG न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है बल्कि उपभोक्ताओं की जेब के लिए भी किफायती साबित होगी। स्थानीय वाहन चालकों ने नई सुविधा को लेकर संतोष जताया। उनका कहना है कि अब उन्हें दूसरे इलाकों में जाकर CNG भरवाने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। पंप प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवा और लगातार उपलब्धता प्रदान की जाएगी।



Comments
Post a Comment